फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Fri, 02 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मंडावर। ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात सवा आठ बजे के करीब मंडावर के मोहल्ला शाह विलायत निवासी बिट्टू पुत्र राजू उम्र 24 वर्षीय अपनी बाइक से घर से मनावर बस स्टैंड की तरफ जा रहा था।
जैसे ही वह मंडावर बिजनौर रोड पर बाइक एजेंसी के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे लकड़ी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार कि रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर हुई युवक की मौत के बाद शुक्रवार की दोपहर मृतक युवक के परिजनों वह मोहल्ले वासियों ने थाने पहुंच कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया पुलिस ने शीघ्र ही आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed