{"_id":"5dd03cb28ebc3e547b5e7c57","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-bijnor-news-mrt4539570187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
स्योहारा। सड़क हादसे में किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार देर रात गांव रूपपुर निवासी पुष्पेंद्र 27 वर्ष धामपुर-स्योहारा मार्ग से बाइक द्वारा अपने गांव रूपपुर जा रहा था। सरकड़ा की छोटी नहर के पास किसी वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विवेचनाधिकारी एसआई योगेश मावी ने बताया कि पुष्पेंद्र के पिता छोटे सिंह की ओर से अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
उधर, कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव घासीवाला निवासी परवेज (18) पुत्र खलील अहमद के अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से कही जा रहा था। शुक्रवार दोपहर बेगावाला-मंडावली के बीच सामने से आ रही एक गन्ने की बुग्गी से बाइक बचाई तो उसके पीछे से अचानक निकलकर आए एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक परवेज और पीछे बैठा मुस्तकीम दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक को कोई चोट नहीं आई। मौका पाकर ऑटो चालक वहां से फरार हो गया। किसी राहगीर ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परवेज का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि मुस्तकीम के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहला था।