{"_id":"5e0f8f418ebc3e87dc406b0f","slug":"bike-collision-one-dead-bijnor-news-mrt46196007","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत
मंडावर। दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भिजवाया तथा शव को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे बिजनौर-मंडावर के बीच गांव इनामपुरा के मोड़ के पास दो बाइकों में टक्कर में गांव भोजपुर निवासी छोटे सिंह (25) पुत्र राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव लायकपुरी निवासी रामकुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस तथा एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव तथा क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को दी।