फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor's Tanu will represent India in the 400m hurdles in the USA.

Bijnor News: यूएसए में 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी बिजनौर की तनु

Thu, 18 Jun 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bijnor's Tanu will represent India in the 400m hurdles in the USA.
विश्व एथलेटिक्स चैंपियन​शिप के लिए क्वालीफाई करने वाली बिजनौर की तनु चौधरी अपने कोच के साथ। स्र
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। कबड्डी, क्रिकेट से लेकर एथलेटिक्स में बिजनौर के खिलाड़ी विश्व पटल पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में अब बिजनौर के छोटे से गांव मालवा से निकलकर तनु चौधरी यूएसए में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। तनु ने 400 मीटर बाधा दौड़ के लिए क्वालीफाई किया है।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले केरल के तिरूवनंतपुरम भारतीय एथलेटिक्स सीरीज-10 हुई। इसमें तनु चौधरी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रतिभाग करते हुए 59.15 सेकेंड में खिताब जीत लिया। साथ ही विश्व अंडर-20 योग्यता मानक हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तनु एक मिनट से कम समय में दौड़ने वाली एकमात्र धावक बनी। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की 17 वर्षीय एथलीट रही। सीरीज जीतने के बाद अब तनु का चयन अगस्त माह में यूएसए में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन होने पर परिवार में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

----
एनसीआईओ पटियाला में तैयारी कर रही है तनु
बिजनौर के गांव मालवा निवासी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी तनु शुरूआत से ही दौड़ने में अच्छी थी। उसे स्टेडियम में सब बिजनौर की उड़न परी कहकर बुलाते थे। उन्हें खुशी है कि तनु यूएसए में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में वह एनसीआई पटियाला में तैयारी कर रही हैं। इससे पहले तनु ने साई हॉस्टल, बिजनौर और अमरोहा स्टेडियम में भी प्रतिभा निखारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन प्रतियोगितायों में भी तनु जीत चुकी हैं पदक
एथलेटिक्स खिलाड़ी तनु चौधरी 400 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रतिभाग करती है। वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। इसी साल कर्नाटक में हुई 24वीं राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप में 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 2025 में प्रयागराज में आयोजित 36वीं नार्थ जोन जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 23वीं राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप में स्वर्ण, 40वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 400 मीटर में रजत, 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया।
----
ओलंपिक में जरूर पदक जीतेंगी तनु: कोच पूजा
बिजनौर एथलेटिक्स कोच पूजा का कहना है कि तनु चौधरी आने वाले ओलंपिक में पदक लाएंगी। वह बहुत मेहनती हैं। इसी का नतीजा है कि उसका चयन अमेरिका में होने वाली अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह बिजनौर के धावकों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। एथलेटिक्स की तैयारी कर रहीं लड़कियों का हौसला बढ़ेगा।

----
भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तनु को बहुत-बहुत बधाई। बिजनौर के खिलाड़ी सभी खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे ही आगे खेलकर देश और जिले का नाम रोशन करती रहें। ....राजकुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed