{"_id":"6006ed892e5b0a45f41bccf6","slug":"fight-three-girls-beaten-another-girl-brutally-in-muzaffarnagar-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामलीः एक युवती को तीन युवतियों ने सरेबाजार पीटा, जमकर चले लात-घूंसे, बेहोश पड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामलीः एक युवती को तीन युवतियों ने सरेबाजार पीटा, जमकर चले लात-घूंसे, बेहोश पड़ी रही
Tue, 19 Jan 2021 08:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ व बेहोश पड़ी पीड़ित युवती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार को तीन युवतियों द्वारा एक अन्य युवती के साथ सरेबाजार जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद युवती काफी देर तक बेहोशी की हालत में सड़क पर ही पड़ी रही। आरोपी तीनों युवतियां मौके से निकल गईं। पीड़ित युवती ने होश में आने पर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं युवती से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र निवासी तीन युवतियां आर्यपुरी स्थित एक दुकान से कुछ सामान खरीद रहीं थीं। यहां तीनों का एक अन्य युवती से किसी बात पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद चौथी युवती वहां से जाने लगी, जिस पर तीनों युवतियों ने उसका पीछा कर उसे आर्यपुरी काॅलोनी की एक गली में घेर लिया और जमकर लात-घूंसे बजाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ से आरोपी युवक गिरफ्तार, पहले लड़कियों को करता था अगवा, फिर दुष्कर्म और...
विज्ञापन
युवतियों के बीच मारपीट देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। पहले तो लोग कुछ नहीं समझ पाए लेकिन बाद में युवतियों का बीच-बचाव कराया। इसके बाद आरोपी युवतियां मौके से निकल गईं। वहीं मारपीट की शिकार युवती काफी देर तक बेहोशी की हालत में सड़क पर ही पड़ी रही।
होश में आने पर पीड़ित युवती ने शहर कोतवाली पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत मिली है उसके परिजनों को बुलाया गया है। आरोपी युवतियों की तलाश की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/