फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing Girl reach police station herself in Meerut, told that she married with her boyfriend

मेरठ: लापता युवती को तीन दिन से ढ़ूंढ रही थी पुलिस, खुद एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बोली-प्रेमी से कर ली शादी

Tue, 19 Jan 2021 07:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Jan 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Missing Girl reach police station herself in Meerut, told that she married with her boyfriend
- फोटो : amar ujala

मेरठ के लिसाड़ीगेट से तीन दिन पहले लापता हुई युवती मंगलवार को अचानक एसएसपी ऑफिस पहुंची जहां उसने पुलिस को बताया कि एक युवक से प्रेम-प्रसंग होने के बाद शादी करने की बात कही। युवती के परिजनों ने एक युवक पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पुलिस तीन दिन पहले लापता हुई इस युवती को तलाश कर रही थी लेकिन वह खुद ही पुलिस के पास पहुंच गई। एसपी क्राइम ने युवती को पुलिस सुरक्षा देने की बात कही है। 

विज्ञापन


यह मामला लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले थानाक्षेत्र निवासी एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले रिजवान पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मेरठ से आरोपी आफताब गिरफ्तार, पहले लड़कियों को करता था अगवा, फिर दुष्कर्म और...
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर उक्त युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और बताया कि उसने रिजवान से शादी कर ली है। वह बालिग है, और अपनी मर्जी से रिजवान के साथ गई थी। इसकी जानकारी लगने पर युवती के परिजन भी एसएसपी ऑफिस पर पहुंच गए। 


पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बेटी को नाबालिग बताया। वहीं युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ शादी की है। युवती ने अपनी और प्रेमी की जान को परिजनों से खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की। 

उधर, एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में  लिसाड़ीगेट थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रेमी जोड़े को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed