फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Youth riding a bike fired at the car driver, narrowly escaped, police engaged in investigation

Bijnor: कार चालक पर बाइक सवार युवकों ने दागी गोली, बाल-बाल बचा,पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Aug 2023 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Aug 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Youth riding a bike fired at the car driver, narrowly escaped, police engaged in investigation
कार में लगी गोली - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरपुर थानाक्षेत्र में घर लौट रहे एक कार चालक पर बाईक सवार युवकों द्वारा फायर करने का मामला सामने आया है। इस हमले में चालक बाल बाल बच गया, जबकि गोली कार की सीट में धंस गई। कार चालक की ओर से गांव के दो युवको समेत तीन के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। घटना सोमवार रात साढे नौ बजे की बताई जाती है।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के गांव रहटा बिल्लौच निवासी नौशाद पुत्र फय्याज के अनुसार वह सोमवार की रात करीब साढे नौ बजे कार द्वारा नूरपुर से वापस घर आ रहा था। गांव के बाहर ईदगाह के पास बाईक सवार युवकों ने उस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

अलबत्ता तमंचे से निकली गोली कार की पिछली सीट में जा धंसी। नौशाद ने गांव के ही इंतजार व सरताज सहित तीन युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई।

थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। बताया जाता है कि नौशाद के चाचा गांव के प्रधान है।

गांव की एक सड़क को लेकर नौशाद व आरोपियों के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। इस मामले का पटाक्षेप पुलिस चौकी पर हो गया था। लेकिन दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed