Bijnor: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, सड़क किनारे मिली स्टार्ट बाइक, चप्पल और मोबाइल, गुलदार पर शक
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र रामपुर निवासी एक युवक रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गया। गुलदार द्वारा उठा ले जाने की आशंका पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी एक युवक रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गया। गुलदार द्वारा उठा ले जाने की आशंका पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।
ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी रामकुमार का (24) पुत्र ललित गुरुवार को अपने घर से जंगल के लिए गया था। उसका खेत रामपुर से मानपुर मार्ग पर पड़ता है। दोपहर लगभग 12:30 बजे ग्राम मंगोलपुर से आ रहे सफाई कर्मचारियों ने ललित की मोटरसाइकिल, चप्पल तथा मोबाइल पड़ा हुआ देखा तब वह रुक गए। मोटरसाइकिल स्टार्ट थी और सड़क के किनारे ही गिरी हुई पड़ी थी।
मोटरसाइकिल से लगभग 10 मीटर आगे ललित का मोबाइल फोन पड़ा था जबकि उसकी दोनों चप्पल भी पांच मीटर की दूरी से पड़ी हुई थी। गुलदार की आशंका होने पर उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ललित के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस तथा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ड्रोन उड़ा कर ललित की तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।
वन विभाग के अनुसार मौके पर खून के निशान या ऐसा कोई भी सुराग नहीं मिला है जिससे कहा जा सके कि गुलदार ही ललित को उठाकर ले गया है। मामले की जांच की जा रही है घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।