{"_id":"687a7c66a99e265b540b7258","slug":"bijnor-youth-dies-of-heart-attack-in-saudi-arabia-family-appeals-to-foreign-minister-for-repatriation-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सऊदी अरब में युवक की मौत, शव लाने के लिए परिजनों ने विदेश मंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सऊदी अरब में युवक की मौत, शव लाने के लिए परिजनों ने विदेश मंत्री से लगाई गुहार
Fri, 18 Jul 2025 10:34 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:34 PM IST
सार
बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी जुनैद की सऊदी अरब में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्री से मदद की अपील की है। सांसद चंदन चौहान ने मंत्रालय को भेजा पत्र।
विज्ञापन
भारत-सऊदी अरब
- फोटो : freepik
विस्तार
बिजनौर जिले के मोहल्ला जाटान निवासी जुनैद की सऊदी अरब में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, 30 वर्षीय जुनैद बीते तीन साल से सऊदी अरब में सैलून का कार्य कर रहा था और वहीं रह रहा था। 14 जुलाई को उसे अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शव को भारत लाने की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के चलते परिजन पूर्व चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी से मिले, जिन्होंने मामले को सांसद चंदन सिंह चौहान के संज्ञान में लाया।
विज्ञापन
सांसद ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर भारत सरकार से शव लाने के लिए आवश्यक सहायता व हस्तक्षेप की मांग की है।
परिवार ने की अपील
जुनैद के परिजनों का कहना है कि वे शव को अंतिम बार देखना चाहते हैं और उसे भारत लाकर विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मानवीय आधार पर त्वरित कदम उठाने की मांग की है।