फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Young woman sets herself on fire and enters City SHO's office; sustains 60 pc burns.

Bijnor: खुद को आग लगाकर शहर कोतवाल के कार्यालय में घुसी युवती, 60 फीसदी झुलसी; मेरठ के हायर सेंटर रेफर

Mon, 22 Jun 2026 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jun 2026 12:42 AM IST
सार

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Bijnor: Young woman sets herself on fire and enters City SHO's office; sustains 60 pc burns.
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली और जलती हुई हालत में शहर कोतवाल के कार्यालय में घुस गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव इस्लामपुर साहू छितावर निवासी 25 वर्षीय अवनिशा का किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। रविवार रात करीब 11 बजे वह अपनी शिकायत लेकर शहर कोतवाली पहुंची थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कोतवाली में उसकी एक महिला सिपाही से कहासुनी हो गई। इसके बाद युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी युवती सीधे शहर कोतवाल के कार्यालय की ओर दौड़ पड़ी और कार्यालय में घुस गई। अचानक हुई इस घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और गंभीर रूप से झुलसी युवती को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार वह करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा देर रात शहर कोतवाली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed