फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Young man made video of 'meeting' with lover viral, fearing defamation, teenager commits suicide

Bijnor: प्रेमी से 'मिलन' की वीडियो बनाकर युवक ने कर दी वायरल, बदनामी के डर से किशोरी ने किया सुसाइड

Tue, 26 Aug 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 26 Aug 2025 06:23 PM IST
सार

बिजनौर के एक गांव में 16 साल की किशोरी अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। तभी एक युवक ने छिपकर दोनों की वीडियो बना ली। गांव में वीडियो वायरल होने पर किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। 

विज्ञापन
Bijnor: Young man made video of 'meeting' with lover viral, fearing defamation, teenager commits suicide
फंदा लगाकर दी जान। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बिजनौर कोतवाली शहर के एक गांव में 16 साल की किशोरी अपने प्रेमी से मिलने चाची के घर पहुंची। प्रेमी जोड़े की आपत्तिजनक हालत में पड़ोस के ही एक युवक ने वीडियो बना ली और गांव के ही कुछ युवकों को भेज दी। वीडियो वायरल होने पर बदनामी के डर से किशोरी अपने घर पहुंची और फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

 

गांव के ही एक युवक से किशोरी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जोकि दिल्ली में रहकर काम करता है। युवक सोमवार शाम दिल्ली से अपने गांव झलरा आया था। उसने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे किशोरी को उसकी चाची के घर मिलने के लिए बुलाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी चाची के घर पहुंची तो पीछे पीछे प्रेमी युवक भी आ गया। उक्त घर की दीवार टूटी हुई है, ऐसे में टूटी दीवार के चलते गांव के ही एक युवक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और वीडियो बना ली। जबकि उसके साथ खड़े दूसरे युवक ने वीडियो बनाने और वायरल होने का शोर मचा दिया। 
 
विज्ञापन

प्रेमी से मिलने के बाद चाची के घर से निकलते ही किशोरी को इस बात का पता लगा। गांव में बदनामी के डर से किशोरी ने घर पहुंचते ही दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली। पड़ोस में गई किशोरी की मां घर पहुंची तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां की ओर से गांव के ही आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
 

किशोरी के पिता की दस वर्ष पहले हुई थी हत्या
किशोरी के पिता की दस वर्ष पहले हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि गांव पेदा के जंगल में ग्रामीणों ने चोर समझ कर मार डाला और शव कुएं में डाल दिया था। अगले दिन सवेरे उसका शव कुएं में पड़ा मिला था।

ये बोले एएसपी
किशोरी अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी, जिसकी वीडियो बना ली गई। किशोरी ने आत्महत्या की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी

ये भी देखें...
UP News: बिजनौर बैराज पुल पर फिर दौड़ेंगी बसें और कारें, जानें एनएचएआई ने क्या बताई तारीख    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed