{"_id":"6a47a8befac6287c5f0fc207","slug":"bijnor-young-man-climbs-tower-threatening-suicide-after-girlfriend-s-family-reneges-on-marriage-promise-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शादी के वादे से मुकरे प्रेमिका के परिजन, तो टॉवर पर चढ़कर बोला युवक- जान दे दूंगा; तीन घंटे चला ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शादी के वादे से मुकरे प्रेमिका के परिजन, तो टॉवर पर चढ़कर बोला युवक- जान दे दूंगा; तीन घंटे चला ड्रामा
Fri, 03 Jul 2026 05:49 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:49 PM IST
सार
खेड़की निवासी साहिब आलम का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले युवती उसके घर पहुंच गई थी और निकाह कराने की जिद की थी। युवती के परिजन जल्द ही शादी कराने की वादा कर उसे ले गए थे, लेकिन बाद में वे मुकर गए।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के गांव खेड़की में शुक्रवार दोपहर साहिब आलम (19) मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने प्रेमिका से शादी करने की जिद की और टॉवर से छलांग लगाने की धमकी देने लगा। परिवार वालों ने काफी मिन्नतें की, नहीं माना तो पुलिस को बुलाया गया। करीब तीन घंटे तक समझाने के बाद आखिरकार युवक टॉवर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि साहिब गांव की ही एक युवती से मुहब्बत करता है। युवती भी कुछ दिन पहले उनके घर आकर निकाह के लिए जिद कर चुकी है। लेकिन उस वक्त शादी कराने की बात कहते हुए लड़की के परिजन उसे अपने संग ले गए। बाद में बात की गई तो लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। इसी बात से साहिब आलम मानसिक तनाव में चल रहा है। पिता के अनुसार, वह पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब शुक्रवार को साहिब फिर से टॉवर पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर कोतवाल अवनीत मान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टॉवर पर चढ़े युवक से मोबाइल फोन के जरिए बात की। युवक को उसकी मां और पिता का हवाला दिया गया। कोतवाल ने समझाया कि आत्महत्या करना धार्मिक रूप से भी ठीक नहीं है। करीब तीन घंटा इंतजार कराने के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरने को राजी हुआ। शहर कोतवाल ने परिवार को युवक की काउंसलिंग कराने और उस पर विशेष निगरानी रखने की सलाह दी। इस दौरान काफी लोग मौके पर मौजूद रहे। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शादी की जिद को लेकर ही युवक टॉवर पर चढ़ा था, जिसे नीचे उतार लिया गया है।
ये भी देखें...
Bijnor: 'अब नहीं आऊंगा', गर्भवती पत्नी से बोला युवक और कीटनाशक खाकर दे दी जान, सामने आई ये वजह
ये भी देखें...
Bijnor: 'अब नहीं आऊंगा', गर्भवती पत्नी से बोला युवक और कीटनाशक खाकर दे दी जान, सामने आई ये वजह
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन