फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Women protest against liquor vends, report filed, yet women power is not ready to accept defeat

Bijnor: शराब के ठेके पर महिलाओं का हल्ला बोल, उखाड़कर फेंक दिया खोखा, कर्मचारियों को दौड़ाया

Sun, 22 Sep 2024 09:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Sep 2024 09:44 PM IST
सार

महिलाओं का शराब ठेके खिलाफ करीब डेढ़ महीने से धरना प्रदर्शन चल रहा है। ठेका संचालक ने रविवार को दूसरी जगह खोखा रखकर शराब बेचनी चाहिए, तो महिलाओं ने खोखे को उखाड़कर फेंक दिया।  

विज्ञापन
Bijnor: Women protest against liquor vends, report filed, yet women power is not ready to accept defeat
उखाड़कर तालाब में फेंका गया खोखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगावाला में देशी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए 43 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। अब दूसरी जगह दुकान खोलने के लिए खोखा रखा गया तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने खोखे को उखाड़कर तालाब में फेंक दिया। वहीं शराब ठेका कर्मचारियों को दौड़ा दिया। 
विज्ञापन

 

रावली-ब्रह्मपुरी के बीच रावली रपटे के पास देशी शराब की दुकान है। इस दुकान के पास भाकियू के बैनर तले 43 दिनों से धरना चल रहा है। मांग है कि उक्त शराब की दुकान को बंद कराया जाए, साथ ही रपटे पर पुल का निर्माण हो। उधर शराब की दुकान हटाने के लिए आबकारी विभाग कई बार आश्वासन दे चुका था। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। इस मामले में महिलाओं और ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। कई बार महिलाओं ने नाबालिगों को शराब खरीदते हुए भी पकड़ा। अब आंदोलन बढ़ता देख शराब की दुकान के स्वामी ने बिजनौर रावली रोड पर गांव बड़कला के पास एक लोहे का खोखा रखवा दिया, जिसमें शराब बेची जानी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह जब महिलाओं को पता लगा तो वे इकट्ठा होकर पहुंच गईं। हालांकि इससे पहले ही खोखे से शराब निकालकर ले जाई जा चुकी थी। गुस्साई महिलाओं ने तोड़फोड़ करते हुए लोहे के उक्त खोखे को उखाड़कर तालाब में फेंक दिया। भाकियू पदाधिकारियों का कहना है कि ये सब कुछ ठेका मालिक ने जानबूझकर करवाया है। चौकी प्रभारी देवेंद्र राठी बताया कि हमने वहां जाकर मालिक को ठेका अपनी जगह रखने के लिए बोल दिया है। इसके बाद ठेके वाले टीन के खोखे को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed