फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Woman tried to jump from third floor with one and a half year old child

यूपी: सास की बात सुन भूख हड़ताल पर बैठी विवाहिता, फिर मासूम संग तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश, जानें क्या है मामला

Wed, 01 Sep 2021 06:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Sep 2021 06:16 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर में महिला अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास किया। तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्षेत्रीय लोगों ने समझा-बुझाकर महिला और उसके बच्चे को नीचे उतारा।

विज्ञापन
Bijnor: Woman tried to jump from third floor with one and a half year old child
तीसरी मंजिल पर बच्चे को लेकर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास किया। घटना की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने महिला से नीचे उतरने की गुजारिश की लेकिन वह नहीं मानी, तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्षेत्रीय लोगों ने समझाबुझाकर महिला और उसके बच्चे को नीचे उतारा। 

विज्ञापन


डेढ़ वर्ष के बच्चे को दूध पिलाने के लिए सास द्वारा कहने पर एक विवाहिता ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। संयोग से क्षेत्रवासियों ने पुलिस की उपस्थिति में महिला को दबोच लिया, जिससे दोनों की जान बच गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जलालाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब परिजनों ने डेढ़ वर्ष के बच्चे को गोद में लेकर मकान की तीसरी मंजिल से कूदने का महिला द्वारा प्रयास करने का शोर मचाया। शोर सुनते ही क्षेत्रवासी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंच गए। सीढ़ी द्वारा मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की उपस्थिति में बहला-फुसलाकर महिला को पकड़ लिया।

महिला का पति मुंबई में कारोबार करता है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। तीन माह से वह अपनी सास और किशोर उम्र की नंदों के साथ रह रही थी। बताया गया कि दो दिन पूर्व उसका बेटा रो रहा था। सास ने भूखे बच्चे को दूध पिलाने को कहा तो विवाहिता नाराज हो गई। दो दिन से उसने बच्चे को दूध नहीं पिलाया और स्वयं खाना भी नहीं खाया। परिजनों के समझाने के बाद भी महिला दो दिन से बच्चे सहित भूखी थी।

भाभी द्वारा खाना न खाने और बच्चे को दूध न पिलाने की जानकारी 13 वर्षीय नंद ने मुंबई अपने भाई को दी। बताया कि भाई ने अपनी बहन से मोबाइल पर वीडियो बनाकर भेजने को कहा। जैसे ही नंद ने वीडियो बनानी शुरू की तो विवाहिता अबोध बालक को गोद में लेकर मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई और ममटी का दरवाजा बंद कर लिया। नंद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला लोगों द्वारा बचाने के बाद बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी समीपुर में पुलिस ने भर्ती कराया।

थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने बताया कि पारिवारिक विवाद में विवाहिता मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर उसे बचा लिया। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed