{"_id":"672327c5faa856edea030b76","slug":"bijnor-woman-riding-a-scooter-dies-after-being-hit-by-a-dumper-husband-s-condition-critical-2024-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति की हालत गंभीर, खून से लाल सड़क देख बोले लोग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति की हालत गंभीर, खून से लाल सड़क देख बोले लोग...
Thu, 31 Oct 2024 12:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:18 PM IST
सार
रोशनलाल अपनी पत्नी को दवाई दिलाने ले जा रहे थे। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। पुलिस का कहना है कि डंपर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनएच-74 पर मोटा महादेव तिराहे के निकट बृहस्पितवार सुबह डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंडावली थाना क्षेत्र के टांडा रतन निवासी रोशन लाल अपनी पत्नी विनोद देवी (50) को स्कूटी पर लेकर नजीबाबाद में दवाई लेने जा रहे थे। मोटा महादेव मंदिर के निकट नजीबाबाद दिशा में एक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विनोद देवी की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और रोशन लाल को उपचार के लिए निकट के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद विनोद देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया। पुलिस का कहना है कि डंपर चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं महिला की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।