फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: woman made serious allegations against outpost in-charge, SP set up investigation

Bijnor: चौकी प्रभारी पर दुष्कर्म पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी ने किया निलंबित, जांच बैठाई

Thu, 19 Oct 2023 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Oct 2023 01:03 PM IST
सार

बिजनौर निवासी एक महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के मामले की विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी ने उसके साथ अभद्रता से बातें की। यही नहीं उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। वहीं एसपी के आदेश पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Bijnor: woman made serious allegations against outpost in-charge, SP set up investigation
एसपी नीरज कुमार जादौन, बिजनौर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के झालू चौकी प्रभारी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। जिसमें दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठाई। दरोगा पर अश्लील बात करने का आरोप भी लगाया है। वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन


बुधवार को झालू की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसने हल्दौर थाने में पिछले महीने शोएब आदि के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम और दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस केस के विवेचक झालू चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी इसी केस की विवेचना को लेकर मसूरी के एक होटल में पहुंचे और उसे भी बुलाया। होटल के कमरे में ठहरने का रिकॉर्ड लेने के बाद देहरादून आ गए।

आरोप है कि चौकी प्रभारी ने साथ में रात गुजारने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर केस में गंभीर धाराओं को हटाने की बात कही। महिला ने दरोगा पर उसके कंधे पर हाथ रखने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि रात में फिर से विवेचक ने उसे फोन किया और अपनी मित्र को लेकर आने के लिए दबाव बनाया।

मामले में एसपी ने जांच बैठा दी। आरोप साबित होने पर एसपी के आदेश पर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वहीं चौकी प्रभारी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर केस दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना के क्रम में गर्भपात का सबूत मांगा गया। दुष्कर्म की धारा के संबंध में होटल पहुंचकर जांच की गई। वह अकेले नहीं बल्कि महिला आरक्षी को लेकर जांच के लिए गए थे। धाराएं हटने की आशंका के बीच चिढ़कर और दबाव बनाने के लिए ऐसे गलत आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed