फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: When the farmer was attacked, the son clashed with the leopard, kept hitting the bucket on his face

Bijnor: पिता पर किया हमला तो तेंदुए से भिड़ गया बेटा, शोर मचाता रहा और मुंह पर मारता रहा बाल्टी

Tue, 13 May 2025 09:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 May 2025 09:20 PM IST
सार

फुलसंदा खाकम निवासी जय सिंह और उनका पुत्र नवनीत गन्ने की पेडी में खाद 
लगा रहे थे। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल जय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Bijnor: When the farmer was attacked, the son clashed with the leopard, kept hitting the bucket on his face
तेंदुआ।

विस्तार

गन्ने की फसल में खाद डाल रहे किसान पर गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर दिया। पिता की जान बचाने के लिए वहां मौजूद बेटा एल्यूमीनियम की बाल्टी को हथियार बनाकर गुलदार से भिड़ गया। उसकी हिम्मत के आगे गुलदार को पीछे हटना पड़ा। घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 

नहटौर के फुलसंदा खाकम निवासी किसान जय सिंह (52) अपने पुत्र नवनीत (25) के साथ गन्ने की पेडी में खाद डाल रहा था। इस दौरान उस पर गुलदार ने हमला कर दिया। नवनीत के अनुसार पिता पर हमला होता देख उसने शोर मचाते हुए गुलदार पर बाल्टी से प्रहार करने शुरू कर दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। गुलदार वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस तथा वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी ली। टीम ने मौके पर पिंजरा लगवाया। रेंजर गोविंद राम गंगवार ने किसान को औपचारिकता पूरी करने पर मुआवजा दिलाने की बात कही है।
 
विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरा हमला
एक सप्ताह पूर्व भी फुलसंदा में गुलदार ने किसान खुर्शीद अहमद पर हमला कर घायल कर दिया था। वन विभाग ने पिंजरा लगवाया था, लेकिन गुलदार नहीं फंसा। अब लगभग डेढ़ किमी दूर गुलदार ने जय सिंह पर हमला कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed