Bijnor: बेकरी में बिस्कुट जला तो मालिक ने कारीगर को तेल डालकर जलाया, गंभीर हालत में दिल्ली किया रेफर
बिजनाैर जनपद के नूरपुर में बिस्कुट जलने पर मालिक ने कारीगर पर जुल्म ढहाए। कारीगर पर खाैलता तेल डालकर उसे जला दिया गया। कारीगर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव पोटी निवासी अकरम हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक बिस्कुट बेकरी चलाता है। जिसमें क्षेत्र के गांव पोटा निवासी सलीम व मेहताब पुत्रगण अब्दुल मजीद कारीगर का काम करते हैं।
बताया गया है कि गत 22 जनवरी की रात बेकरी में बिस्कुट जलने की शिकायत पर बेकरी स्वामी के पुत्रों बिलाल व एहसान ने सलीम को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के बाद उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। पीड़ित के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घटना स्थल पर दौड़े उसके भाई मेहताब को भी परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए चुपचाप रहने की बात कही।
आरोप है कि पूर्व में भी बेकरी स्वामी ने रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट की थी। पीड़ित ने परिवार को घटना की जानकारी दी जिस पर परिजन घायल सलीम को उपचार के लिए निजी अस्पताल मुरादाबाद ले गए, लेकिन हालत गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
हालांकि कानूनी कार्रवाई के लिए परिजनों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन घटना को गैर राज्य में होना बताते हुए अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल पीड़ित को उपचार के लिए परिजन दिल्ली ले गए हैं।