Bijnor Weather: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, सर्दी से कांप उठे लोग, घरों में हुए कैद, नहीं दिखे सूर्यदेव
Bijnor Weather : बिजनौर में शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शहर के लोग सर्दी से कांप उठे और अपने-अपने घरों में कैद हो गए। वहीं, दिनभर सूर्यदेव भी नहीं दिखे।
विस्तार
बिजनौर जिले में लगातार ठंड बढ़ रही है। गर्म कपड़ों में भी कंपकंपी छूट रही है। शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। वहीं, पूरे दिन सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए।
जिले में बृहस्पतिवार से जमकर कोहरा पड़ रहा है। सुबह के समय लगातार कोहरा दस्तक दे रहा है। कोहरा आने से दृष्यता बहुत कम है। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा लोग ठंड से बचने के लिए अलाव, हीटर का सहारा ले रहे हैं। साथ ही अपनी मंजिल तक रुक-रुककर पहुंच रहे हैं।
वहीं, शनिवार को कोहरा बूंद की तरह बरसा। ऐसा लग रहा था कि मानो बारिश पड़ रही हो। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। ठंड अधिक होने से बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही कैद रहे। बाइक पर लोगों की ठंड में कंपकंपी छूटती रही। इस सीजन में शनिवार सबसे ठंडा रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि कोहरा छाने से पारा भी गिरेगा। जिससे अभी ठंड और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा एमएलसी को थप्पड़ मारने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
जिले में एक सप्ताह का तापमान-
दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
रविवार- 24.8- 5.6
सोमवार- 24.2- 5.4
मंगलवार- 24.6- 5.2
बुधवार- 24.2- 5.6
बृहस्पतिवार- 23.2- 5.4
शुक्रवार- 21- 6.4
शनिवार- 19- 6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी