फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor : Walk battle started with the candidates, candidates are sarcastic against each other

प्रत्याशियों से शुरू हो गया वाक युद्ध: प्रत्याशी कर रहे हैं एक दूसरे के खिलाफ कटाक्ष एवं बद जुबानी

Mon, 12 Apr 2021 09:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Apr 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bijnor : Walk battle started with the candidates, candidates are sarcastic against each other
social media

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों को लेकर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में एक दूसरे के खिलाफ जमकर वाक युद्ध शुरू हो गया है। एक दूसरे प्रत्याशी के खिलाफ प्रत्याशी और समर्थक आरोप प्रत्यारोप लगाकर वोटरों को अपने पक्ष में करने की जुगत में लगे हैं। मतदाताओं को कई दशक पुरानी रंजिशों व विवादों को ताजा कर समाज के सामने रखकर वोटों की पेशकश कर रहे हैं।

विज्ञापन


जनपद बिजनौर में 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होना है। 11 अप्रैल को चुनाव चिन्हों का आवंटन हो चुका है। उम्मीदवार चुनाव चिन्ह पाते ही समर्थकों के साथ प्रत्याशी मैदान में डट गए हैं। हर प्रकार का हथकंडा अपनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहीं जुबानी युद्ध चल रहा है। तो कहीं दावतें उड़ रही हैं। अधिकांश लोग चुनाव आचार संहिता और कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।

आरोप है कि प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी की कुंडली खंगाल कर मतदाताओं के सामने रखनी शुरू कर दी है और हर तरीके से प्रतिद्वंद्वी को बुरा एवं गलत साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे मतदाता प्रतिद्वंद्वी से छिटक कर उसके पक्ष में आ सकें। जिससे कई जगह विवाद की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि एक प्रत्याशी की शिकायत पर धामपुर पुलिस कोतवाली में दो दिन पहले गांव रामठेरा निवासी जिला पंचायत सदस्य महक जावेद के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने और कोरोना काल में सरकार की गाइडलाइन का पालन न करने की प्रत्याशी सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है। जबकि संबंधित प्रत्याशी इसे पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बता अन्याय बता रहे हैं। आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर ऐसे प्रत्याशी को परेशान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed