{"_id":"6852cc8f91fd77b042048d0c","slug":"bijnor-villager-died-due-to-beating-doctors-kept-referring-him-from-one-hospital-to-another-could-not-save-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पिटाई से ग्रामीण की मौत, एक से दूसरे अस्पताल रेफर करते रहे डॉक्टर, नहीं बच सकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पिटाई से ग्रामीण की मौत, एक से दूसरे अस्पताल रेफर करते रहे डॉक्टर, नहीं बच सकी जान
Wed, 18 Jun 2025 07:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:57 PM IST
सार
Death by beating: गांव बहमनशोरा निवासी इकबाल को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। उसे पीएचसी से बिजनौर और फिर वहां से हायर सेंटर तक रेफर किया गया, मगर जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
इकबाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मारपीट में घायल गांव बहमनशोरा निवासी इकबाल (52) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इकबाल की मौत से परिजनों में मातम छा गया है। वहीं पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
चांदपुर के गांव बहमनशोरा निवासी इकबाल पुत्र इंतेजार के साथ कुछ लोगों ने शनिवार रात करीब 11 बजे घर में घुसकर मारपीट की थी। पुलिस ने इकबाल की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सक ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया था। बिजनौर से भी चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परिजन बिजनौर से हायर सेंटर ले गए थे। जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष ने घायल इकबाल की मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि तहरीर आने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।