{"_id":"6706915e19488edcc90b15e1","slug":"bijnor-video-of-lekhpal-taking-bribe-goes-viral-while-taking-money-he-says-it-is-less-watch-video-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल, पैसे लेते हुए कह रहा कम हैं ये तो, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल, पैसे लेते हुए कह रहा कम हैं ये तो, देखें वीडियो
Wed, 09 Oct 2024 07:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:51 PM IST
सार
लेखपाल ने किसान से दाखिल खारिज कराने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। इस पर किसान लेखपाल को दो हजार रुपये दे दिए और इसकी वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
रिश्वत लेता कैमरे में कैद हुआ लेखपाल। हाथ में पांच-पांच सौ के नोट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडावर थाना क्षेत्र में तैनात लेखपाल अतुल राठी की पैसे लेने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह दाखिल खारिज के नाम पर पैसे ले रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम सदर अवनीश कुमार ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
लेखपाल अतुल राठी पर गांव राजारामपुर, काजीवाला और बादशाहपुर का चार्ज था। काजीवाला निवासी किसान का कहना है कि लेखपाल ने उनसे दाखिल खारिज कराने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। इस पर उन्होंने लेखपाल को दो हजार रुपये दे दिए और इसकी वीडियो भी बना ली। वायरल वीडियो में लेखपाल पीड़ित से पैसे लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लेखपाल बिना रिश्वत के कोई भी सरकारी काम नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में लेखपाल कह रहा है कैमरा तो नहीं चल रहा है। इस पर किसान कैमरे बंद होने की बात कह रहा है। इसके बाद पैसे कम होने पर लेखपाल कह रहा है कि यह ठीक नहीं है, इन्हें वापस रख लो। तो किसान कहता है कि सही हैं रख लो। लेखपाल की पैसे लेने की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
ये बोले एसडीएम
पैसे लेने की वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच चल रही है। जांच अधिकारी तहसीलदार को बनाया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश कुमार, एसडीएम सदर
पैसे लेने की वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच चल रही है। जांच अधिकारी तहसीलदार को बनाया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश कुमार, एसडीएम सदर