{"_id":"68011d64701695be0b00ecc9","slug":"bijnor-two-youth-drowned-while-bathing-in-the-canal-one-had-a-six-month-old-daughter-other-was-the-only-son-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नहर में नहाते समय दो युवक डूबे, शोर मचाते रह गए साथी, गोताखोर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नहर में नहाते समय दो युवक डूबे, शोर मचाते रह गए साथी, गोताखोर तलाश में जुटे
Thu, 17 Apr 2025 08:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:58 PM IST
सार
धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी जीशान (20) और आदिल अन्य युवकों के साथ एक शादी से लौट रहे थे। झालू में दोनों नहाने के लिए रुक गए और डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आदिल और जीशान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झालू कस्बा में रेलवे फाटक के निकट स्थित नहर में नहाने पहुंचे दो युवक डूब गए। उनके साथी शोर मचाते रहे, लेकिन कोई बचाने वाला नहीं था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करा दी है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा धामपुर से एक बरात बिजनौर के गांव कम्बोर गई थी। धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी जीशान (20) पुत्र रईस, आदिल (28) पुत्र जमीर, सलमान, दानिश, आरिफ आदि बिजनौर के पास कम्बोर गांव में शादी में शामिल होकर वापस आ रहे थे। नगर के रेलवे फाटक के समीप एक नहर के पास कार को रोक दिया। जीशान और आदिल गर्मी के चलते नहर में नहाने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नगरवासियों ने बताया कि पानी के तेज बहाव के चलते दोनों युवक डूबने लगे। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों व लोगों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। पुलिस तैराकों के साथ मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के साथियों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि कोतवाली देहात की ओर से नहर का पानी बंद करा दिया है। पानी का बहाव कम होते ही जीशान व आदिल की तलाश की जाएगी।
नहर पुलिस पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
आदिल की छह माह की बेटी, जीशान पांच बहनों का इकलौता भाई
आदिल की पत्नी को जब यह खबर मिली तो वह और पूरा परिवार रोने लगा। आदिल की छह माह की बेटी है। उसके तीन बहन व तीन भाई हैं। वहीं जीशान का 15 दिन पूर्व रिश्ता हुआ था। बहनोई के सऊदी अरब से आने के बाद बकरीद के आसपास शादी होनी थी। वह अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
यह भी पढ़ें...
UP: बंद कमरे में जिंदा जलकर मां की मौत, पास में ही रो रही 10 माह की बेटी, दिल दहला देगी बागपत की यह घटना
आदिल की पत्नी को जब यह खबर मिली तो वह और पूरा परिवार रोने लगा। आदिल की छह माह की बेटी है। उसके तीन बहन व तीन भाई हैं। वहीं जीशान का 15 दिन पूर्व रिश्ता हुआ था। बहनोई के सऊदी अरब से आने के बाद बकरीद के आसपास शादी होनी थी। वह अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
यह भी पढ़ें...
UP: बंद कमरे में जिंदा जलकर मां की मौत, पास में ही रो रही 10 माह की बेटी, दिल दहला देगी बागपत की यह घटना