फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Mother burnt alive in room, 10 month old daughter crying nearby, this incident of Baghpat will shock you

UP: बंद कमरे में जिंदा जलकर मां की मौत, पास में ही रो रही 10 माह की बेटी, दिल दहला देगी बागपत की यह घटना

Thu, 17 Apr 2025 08:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 17 Apr 2025 08:34 PM IST
सार

कंडेरा गांव का मनोज कश्यप किशनपुर बराल में निजी कंपनी में ड्यूटी पर था। उसके पिता भोपाल अपनी पत्नी के साथ खेत से लौटे तो मनोज की पत्नी वंदना के अवशेष ही मिले। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Mother burnt alive in room, 10 month old daughter crying nearby, this incident of Baghpat will shock you
वंदना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमाला के कंडेरा गांव में कमरे में आग लगने से विवाहिता वंदना (22) जिंदा जल गई, इससे उसकी मौत हो गई। खेत से लौटे परिजनों को मृतका की दस माह की बेटी गुड़िया बरामदे में रोती हुई और कमरे से धुआं निकलता हुआ मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वंदना के शव के अवशेष मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

कंडेरा निवासी मनोज कश्यप की शादी वर्ष 2023 में मुजफ्फरनगर के सैदपुर गांव की वंदना के साथ हुई थी। उसकी दस माह की बेटी गुड़िया है। बताया कि मनोज किशनपुर बराल की निजी कंपनी में क्लर्क है, जो बुधवार को ड्यूटी पर चला गया था। उसके पिता भोपाल अपनी पत्नी के साथ खेत में चले गए थे। खेत से वापस आए, तो गेहूं कटाई होने के कारण शाम को दोबारा से खेत में काम करने चले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज की पत्नी वंदना और दस माह की बेटी घर में थे। बुधवार देर शाम मनोज के माता-पिता खेत से वापस आए तो कमरे से धुआं निकलता हुआ मिला। उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था। उनके शोर मचाने पर वहां आए पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वंदना का शव जला हुआ मिला। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी कंडेरा पहुंच गए।
 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीओ विजय तोमर का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें...
Meerut: सुंदर युवती दिखाकर उसकी बूढ़ी मां से करा दिया निकाह, विदाई के वक्त दुल्हन का चेहरा देख रोने लगा दूल्हा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed