फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two teenagers died due to drowning while bathing in Ganga, helpless family members kept shouting

Bijnor: गंगा में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत, किनारे पर खड़े बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे बेबस परिजन

Wed, 03 Jun 2026 08:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 03 Jun 2026 08:37 PM IST
सार

Two teenagers drowned: बिजनौर जिले के गांव भरूका गोपालपुर निवासी शाहबाज और दिलशाद चंडीगढ़ में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करते थे। ईद की छुट्टी मनाने गांव आए थे। बालावाली के पास गंगा में नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। 

विज्ञापन
Bijnor: Two teenagers died due to drowning while bathing in Ganga, helpless family members kept shouting
गंगा में तलाश। सांकेतिक फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली पुल के पास गंगा में नहाते समय भरूका गोपालपुर निवासी शाहबाज (17) और दिलशाद (16) की डूबने से मौत हो गइ। दोनों के परिजन भी उनके साथ थे। परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव गंगा से बरामद कर लिए। किशोरों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे शाहबाज पुत्र शाहिद और दिलशाद पुत्र इरफान अपने परिजनों के साथ बालावाली पुल के पास गंगा में स्नान करने आए थे। दोनों नहाते समय गहरे पानी में उतर गए। दोनों को पानी के बहाव के साथ बहते देख परिजनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। शाहबाज को पानी से बाहर निकालकर परिजन तुरंत उपचार के लिए उत्तराखंड के रायसी में चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, काफी तलाश के बाद दूसरे किशोर दिलशाद का शव भी बरामद हो गया। परिजनों में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि दोनों किशोर चंडीगढ़ में रहकर फर्नीचर का काम करते थे। हाल में ही गांव आए थे और भीषण गर्मी के चलते परिजनों के साथ बालावाली पुल के पास गंगा में नहाने गए थे। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि दोनों के शव बरामद हो गए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी देखें...
तुषार हत्याकांड: 'तूने मेरी सुपारी दी है, कहकर सुंदर ने मारीं गोलियां', चश्मदीद बिट्टू त्यागी का वीडियो वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed