फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tushar murder case: 'You have given me betel nut, Sundar opened fire

तुषार हत्याकांड: 'तूने मेरी सुपारी दी है, कहकर सुंदर ने मारीं गोलियां', हत्यारोपी बिट्टू का वीडियो वायरल

Wed, 03 Jun 2026 08:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 03 Jun 2026 08:18 PM IST
सार

Father murdered son in Meerut: मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में हापुड़ निवासी तुषार त्यागी का शव उसकी ही कार में पड़ा मिला। पुलिस ने तुषार के पिता सुंदर त्यागी व उसके दोस्त को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Tushar murder case: 'You have given me betel nut, Sundar opened fire
तुषार की फाइल फोटो। हत्यारोपी पिता सुंदर त्यागी। वीडियो वायरल करने वाला बिट्टू त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Video Viral: खरखौदा थाना क्षेत्र में सोमवार रात हापुड़ के दोयमी गांव निवासी तुषार त्यागी की हत्या में नामजद अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी को पुलिस तलाश रही है। इसी बीच बिट्टू त्यागी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उसने कहा है कि वारदात के दौरान तुषार की गाड़ी (स्कॉर्पियो) से उतरते हुए यह कहते हुए सुंदर हंसने लगा कि इसने मेरी दस लाख रुपये के सुपारी दी है। और यह कहते हुए उसने बेटे को गोलियां मार दीं।
विज्ञापन



 

बिट्टू त्यागी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल हापुड़ का जिलाध्यक्ष है। उसे तुषार की पत्नी शिखा त्यागी ने उसके साथी तरुण के साथ पति की हत्या में नामजद कराया था। उसने वारदात की रात की कहानी बताई है। हालांकि हत्यारोपी की इन बातों में कितनी सच्चाई है यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 मिनट 53 सेकेंड के वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि तुषार नाम के लड़के की हत्या कर दी गई है। उसके पिता सुंदर त्यागी ने हत्या की है। वह (सुंदर) अपने पिता की भी हत्या कर चुका है। उसने पहले भी अपने पिता का मर्डर किया है। वह एक दुष्कर्म के केस में दिल्ली से सजायाफ्ता है। पैरोल पर जेल से बाहर आया है। 20 साल बाहर रह रहा है। 
जमीन के विवाद के चक्कर में ये हत्या हुई है। मैं प्रशासन और पुलिस की मदद करना चाहता हूं। मगर सुंदर ने कहा है कि अगर तूने कुछ भी बोला या तू प्रशासन के पास गया तो जैसे मैंने अपना मार दिया, ऐसे ही मैं तुझे नहीं छोड़ूंगा। तेरे बच्चों को भी नहीं छोड़ूंगा। मुझे और मेरे बच्चों को जान का खतरा है। मैं पुलिस की मदद करना चाहता हूं। मैं बहुत डरा हुआ हूं।
 
विज्ञापन

तुषार मेरे साथ गाड़ी में था, उसने मुझे बुलाया था
वो (तुषार) मेरे साथ था गाड़ी में था। तुषार ने मुझे खुद फोन कर बुलाया था। जब मैं उसकी गाड़ी में चला, मैंने पूछा कहां जा रहा है। उसने कहा पापा आ रहे हैं, पापा से बात करनी है। कैली पुल के नीचे हम वहां पहुंचे, वहां हमारी बात हुई। बातें हुईं खड़े होकर, फिर गाड़ी में बैठ गए। फिर ततारपुर के सामने जो पेट्रोल पंप है, वहां हमने तेल डलवाया। सुंदर गाड़ी में था, 
सुंदर ने बोला इसे समझा ले, इसने मेरी 10 लाख रुपये की सुपारी दी है। मैंने तुषार से बोला- ऐसा है, उसने कहा हां दिए हैं। सुंदर हंसने लगा, मगर जब वो गाड़ी से उतर रहा था, उसने पिस्तौल निकालकर पीछे से गोली मार दी।
 

हमारी पार्टी का मीडिया प्रभारी था तुषार त्यागी
उसने कहा कि ये राजनीतिक मामला है। तुषार हमारी पार्टी का मीडिया प्रभारी था। कुछ राजनीतिक लोग मुझे फंसाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। सुंदर ने तुषार की हत्या कर मुझसे कहा तू बता, तेरा क्या करना है। मैंने कहा कि मेरा क्या मतलब है। बोला चल गाड़ी में बैठ। वो मुझे पिस्तौल की नोक पर अपनी गाड़ी में ले गया। मुझे बाईपास पर छोड़ते हुए बोला देख सुन, अगर इसका तू गवाह बना या तूने प्रशासन को कुछ भी बताया, तो तू भी मारा जाएगा, तेरे बच्चे भी मारे जाएंगे। जब मैं अपने को मार सकता हूं, तो छोड़ूंगा तेरे को भी नहीं। यह कहकर वो वहां से चला गया। मैं प्रशासन की मदद करना चाहता हूं।

ये भी देखें...
Tushar Tyagi Murder Case: 'बेटा भूख लगी है, खाना ले आ', बहाने से बुलाकर सुंदर ने किया अपने ही बेटे का खून
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed