फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: two injured one died in accident while going to a friends sisters wedding

Bijnor: दोस्त की बहन की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 29 Jun 2023 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 02:59 PM IST
सार

 बिजनौर में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। वहीं उसे दो दोस्त घायल हो गए। बताया गया कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर एक अन्य दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
Bijnor: two injured one died in accident while going to a friends sisters wedding
मृतक का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। बताया गया कि नूरपुर थानाक्षेत्र में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने बाईक से जा रहे तीन युवक अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। 

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी  शिवम( 20) पुत्र ओमकार सैनी,मोंटी (21) व सोमित  (21) तीनों बुधवार की शाम को मोहल्ले के ही अपने दोस्त विशाल त्यागी की बहन की शादी में शामिल होने एक ही बाईक द्वारा धनौरा गए  थे। बताया जाता हैं कि वहां पहुंचते ही गांव गोहावर में अपने दोस्तों का एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर वापस आ गए। घायल दोस्तों का उपचार कराने के बाद देर रात करीब बारह बजे तीनों वापस बाईक द्वारा धनौरा जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Manoj Murder: दोस्त ही निकले लापता मनोज शर्मा की जान के दुश्मन, पहले शराब पी फिर गमछे से गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूरपुर अमरोहा मार्ग पर शिवालाकलां थानार्गत गांव रतनगढ के पास अज्ञात वाहन उनकी बाईक को टक्कर मारकर भाग गया। जिसके परिणामस्वरूप तीनों घायल हो गए।

सूचना पर शिवालाकलां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी दोनो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बिजनौर भेज दिया। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का पुत्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed