फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor : Two died due to electrocution

Bijnor : नामकरण समारोह में टेंट लगाने गए दो युवकों की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 12 Jun 2023 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 01:44 AM IST
सार

मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और  नामकरण समारोह की खुशियों में भी रंग में भंग पड़ गया।

विज्ञापन
Bijnor : Two died due to electrocution
demo pic...

विस्तार

नजीबाबाद (बिजनौर) में नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव नांदकार के ग्राम प्रधान के पौत्र के नामकरण संस्कार समारोह में टेंट गाड़ने गए दो युवकों की उच्च क्षमता के विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और  नामकरण समारोह की खुशियों में भी रंग में भंग पड़ गया।

विज्ञापन


रविवार को बुंदकी मार्ग स्थित नांदकर के ग्राम प्रधान के पौत्र का नामकरण समारोह गांव के ही एक बेंक्वेट हॉल में चल रहा था। बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर का प्रबंध किया गया था। इस कार्यक्रम में टेंटकर्मी नगीना देहात थाना क्षेत्र के ही गांव बेदारवक्तपुर उर्फ चुंडैली निवासी अशोक कुमार उर्फ पंकज (25), पुत्र मेहर सिंह सैनी और दीपू (25), पुत्र श्याम सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed