फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Trees fell on road due to heavy rains, traffic was disrupted for several hours

आफत बनी बारिश: पेड़ गिरने से यातायात बाधित, घटों परेशान हुए लोग, उफान पर नदियां, डूबे चार मकान

Thu, 13 Jul 2023 12:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jul 2023 12:23 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश और हवा चलने से सड़क पर पेड़ गिर गया। इसके अलावा भी कई जगह पेड़ गिरे हैं। वहीं, पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा है।

विज्ञापन
Bijnor: Trees fell on road due to heavy rains, traffic was disrupted for several hours
बिजनौर में सड़क पर पेड़ गिरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश से खेत जलमग्न हो गए। वहीं, बारिश और हवा के चलते मेरठ-पौड़ी हाईवे पर हेमराज कॉलोनी के पास पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ को हटाया। इसके अलावा भी कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश होने से जनपद की नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है। मालन गगन कोटा आदि नदियों का पानी खेतों में भरने से फसलें जलमग्न हो गईं हैं। ये बारिश गन्ना, धान और पशुचारे आदि फसलों के लिए लाभकारी है। लेकिन खेतों में पानी भरने से पछेती गन्ना फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

जिले में पिछले तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर अच्छी बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक जनपद में 100 एमएम बारिश मापी गई। बारिश व ठंडी हवा चलने से जनपद के तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

बताया गया कि शहर के कुछ मार्गों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण किरतपुर रोड पर आदर्श नगर, शांतिकुंज, सेंटमैरी चौराहे के सामने बारिश से पानी भरा होने से लोगों को भारी परेशानी है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों को खासकर पैदल वालों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। बारिश के कारण नूरअलीपुर भगवंत में चार परिवारों के घर गिर गए हैं।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हादसा: 40 मिनट तक कार में तड़पता रहा परिवार, आपबीती सुन उड़े मंत्री के होश, गांव में पसरा है मातम 

विज्ञापन

पूरे उफान पर गंगा सहित कई नदियां
तेज बारिश के चलते बिजनौर में गंगा सहित मालन नदी, कोटावाली, खो आदि नदियों का जलस्तर पूरे उफान पर हैं। गंगा बैराज पर पानी खतरे के निशान को छू रहा है।

यह भी पढ़ें: गंगा का तटबंध टूटा: मेरठ के 12 गांवों पर आईं आफत, घरों में घुसा पानी, मजबूरी में ग्रामीणों का पलायन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed