फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Tragic accident on National Highway, woman and her one year old son died

Bijnor: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, महिला और उसके एक साल के बेटे की मौत, देवर की हालत गंभीर

Mon, 01 Jun 2026 08:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 01 Jun 2026 08:16 PM IST
सार

बिजनौर स्थित अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव माननगर के पास बाइक को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। आंचल और उसके बेटे की विराज की मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Bijnor: Tragic accident on National Highway, woman and her one year old son died
अस्पताल में विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव माननगर के समीप बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में आंचल (28) और उसके एक वर्षीय पुत्र विराज की मौत हो गई, जबकि महिला का देवर अमित घायल हो गया।
विज्ञापन


माननगर गांव निवासी आंचल पत्नी मोनू कुमार अपने देवर अमित के साथ बेटे विराज को दवाई दिलाने के लिए सोमवार को बाइक से भूतपुरी आई थी। वे शाम को दवाई लेकर वापस जा रहे थे। जैसे ही ये लोग गांव माननगर कट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने आंचल व विराज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गंभीर घायल अमित को हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि एक वर्षीय विराज का दो दिन पहले ही जन्मदिन मनाया गया था। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखें...
Baghpat: 'हां, मैंने ही की थी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट', लुटेरे ने किया कबूल, कोर्ट ने सुनाई ये सजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed