{"_id":"58dea77a4f1c1be53763ddce","slug":"bijnor-tops-in-trunk-plantation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैंच प्लांटिंग में बिजनौर प्रदेश में अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैंच प्लांटिंग में बिजनौर प्रदेश में अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला गन्ने की ट्रैंच प्लांटिग में प्रदेश में टॉप पर पहुंच गया है। करीब एक दर्जन गांवों के किसानों ने शत प्रतिशत ट्रैंच प्लांटिंग करके रिकार्ड़ बनाया है। धामपुर और अफजलगढ़ शुगर मिल के किसान सबसे आगे हैं।
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले में करीब 35 हजार हेक्टेयर रकबे में गन्ने की ट्रैंच विधि से बुवाई हो चुकी है। बसंतकालीन गन्ने की बुवाई 16 अप्रैल तक चलेगी। धामपुर शुगर मिल क्षेत्र के गांव सराय, समसपुर, बालापुर, अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मुरलीवाला, आलमपुर गांवड़ी, बड़पुरा, स्योहारा क्षेत्र के गांव पटटी, शेरपुर, बूंदकी क्षेत्र के गांव हैजरपुर, गढीवान, बरकातपुर क्षेत्र के गांव तिसोतरा, बहादरपुर जट, हरचंदपुर के किसानों ने गन्ने की शत प्रतिशत बुवाई ट्रैंच विधि से करके रिकॉर्ड बना दिया है। नजीबाबाद, बिलाई और चांदपुर क्षेत्र में यह आंकड़ा करीब 80 प्रतिशत है। विभाग की टीम गांव गांव जाकर किसानों को ट्रैंच प्लांटिंग के फायदे गिना रही है।
मिलों ने किया पेमेंट : डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले की शुगर मिलों ने 1958 करोड़ का रिकार्ड गन्ना मूल्य का भुुगतान कर दिया है। यह भुगतान पिछले पेराई सत्र की इसी तारीख के मुकाबले करीब एक हजार करोड़ अधिक हैं। प्रशासन गन्ना पेमेंट के लिए शुगर मिल पर दबाब बनाए है। शुक्रवार को स्योहारा शुगर मिल ने 10 करोड़, बहादरपुर ने 11 करोड़, बूंदकी ने 10 करोड़, बरकातपुर ने छह करोड़ और बिलाई शुगर
विज्ञापन
मिल ने मात्र पांच करोड़ रुपये का भुगतान भेज दिया है।