{"_id":"61a27d7042eedb203d5b35b6","slug":"bijnor-tops-in-prv-s-response-time-bijnor-news-mrt5666406190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरवी के रेस्पोंस टाइम में मंडल में बिजनौर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरवी के रेस्पोंस टाइम में मंडल में बिजनौर अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरवी के रेस्पोंस टाइम में मंडल में बिजनौर अव्वल
बिजनौर। झगड़ा-फसाद अन्य समस्या को लेकर की गई 112 पर कॉल के बाद 8 मिनट 31 सेकेंड में पीआरवी (पुलिस रेस्पोंस व्हीकल )पहुंच रही है। इस रेस्पोंस टाइम के साथ जनपद रेंज में अव्वल और प्रदेश में 17 स्थान पर पहुंच गया है। पिछले महीने के मुकाबले दो मिनट का सुधार आया है। अगर बढ़ापुर पीआरवी का समय और सुधर जाता तो प्रदेश में रैंक ज्यादा अच्छी बन सकती थी। मुरादाबाद मंडल में बिजनौर का रेस्पोंस टाइम में अव्वल है।
प्रदेश स्तर से सभी जिलों की डायल 112 पीआरवी के रेस्पोंस टाइम आंकड़े जारी हुए हैं, जिनमें बिजनौर 17 वें नंबर पर आया है जबकि रेंज में पहला स्थान है। जनपद का अक्तूबर महीने का रेस्पोंस टाइम 8 मिनट 31 सेकेंड बना हुआ है। वहीं जुलाई में 10 मिनट 49 सेकेंड, अगस्त में 10 मिनट 54 सेकेंड और सितंबर में 10 मिनट 13 सेकेंड रेस्पोंस टाइम बना हुआ था। जून में बिजनौर का औसत टाइम 15 मिनट चल रहा था। तीन महीनों में सुधार के बाद आठ मिनट पर आ पहुंचा है।
रात में महिलाओं को भी घर पहुंचा रही पीआरवी
रात में अकेली महिलाओं को घर पहुंचाना भी पीआरवी की जिम्मेदारी है। अगर रात में दस बजे के बाद कोई महिला अकेली है और घर जाने के लिए बस या कोई अन्य साधन नहीं है तो डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं। रात में दस बजे के बाद सुबह छह बजे तक पीआरवी अकेली महिलाओं को घर पहुंचाएगी। पीआरवी में तीन महिनों में 24 अकेली महिलाओं को उनके घर पहुंचाया है।
विज्ञापन
अक्तूबर में आई 45 सौ शिकायतें
पीआरवी के प्रभारी निरीक्षक रजी अहमद ने बिजनौर में पीआरवी की 56 चार पहिया गाड़ी हैं और दस दो पहिया हैं। इन पीआरवी पर अक्तूबर के महीने में करीब 4500 शिकायतें दर्ज की गई हैं। जिनका पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराया। प्रदेश स्तर पर पीआरवी ऑफ डे में 8 पीआरवी शामिल हुई। जिन पर तैनात 27 पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र मिल चुके हैं।
42 सौ वर्ग किमी क्षेत्रफल देता है चुनौती
जोन के नौ जनपदों में 42 सौ वर्ग किमी के साथ बिजनौर का सबसे बड़ा क्षेत्रफल है। मुरादाबाद सिर्फ दौ सौ वर्ग किमी और अमरोहा दो हजार वर्ग किमी के साथ बिजनौर से आधा है। वहीं बिजनौर जंगल और खादर का क्षेत्र है, नदियों का क्षेत्र हैं। ऐसे में दूरी के इवेंट करने में रेस्पोंस टाइम बनाए रखना चुनौती से कम नहीं है।
तीन महीने से लगातार प्रयास के बाद रेस्पोंस टाइम में सुधार आया है। प्रदेश में 17वें स्थान पर जनपद है जबकि रेंज में पहला स्थान है।
-डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी सिटी