{"_id":"6aa452729076bee153076da7","slug":"bijnor-to-host-the-first-mahatma-vidur-weightlifting-and-powerlifting-competition-bijnor-news-c-27-1-bij1027-189972-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर में होगी पहली महात्मा विदुर वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर में होगी पहली महात्मा विदुर वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
-अंडर-18 महिला एवं पुरुष और ओपन वर्ग में कर सकते हैं आवेदन
-20 सितंबर अंतिम तिथि, प्रतियोगिता में मिलेगा 75200 पुरस्कार और मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए पहली महात्मा विदुर प्रतियोगिता हो रही है। इच्छुक खिलाड़ी अंडर-18 महिला, पुरुष एवं ओपन वर्ग 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता नूरपुर मार्ग स्थित लॉर्ड शिवा बैंक्वेट हॉल में कराई जाएगी।
जिला खेल कार्यालय, प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पहली महात्मा विदुर वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग कराई जा रही है। प्रतियोगिता में विजेताओं को 75200 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने कहा कि बिजनौर में पहली बार इतनी बड़ी पुरस्कार राशि के साथ जिला स्तर की प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिले के उभरते वेटलिफ्टर एवं पावरलिफ्टर अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित कर सकेंगे। वहीं, डीएम जसजीत कौर ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।