फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Three teams of police in search of detainee absconding from Bareilly

बिजनौर: बरेली से फरार बंदी की तलाश में लगी पुलिस की तीन टीमें, दी जा रही ताबड़तोड़ दबिश

Tue, 02 Feb 2021 11:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Three teams of police in search of detainee absconding from Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर पुलिस ने बरेली सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर फरार हुए कैदी की तलाश की कई जगह ताबड़तोड़ दबिश दी पर वह हाथ नहीं आया। कैदी की तलाश में पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। पुलिस कैदी के रिश्तेदारी व परिचितों को खंगालने में जुटी हैं। 

विज्ञापन


 किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मौजमपुर निवासी नरपाल उर्फ सोनू को छह दिसंबर 2010 को दुष्कर्म व हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सजा होने के बाद नरपाल को बिजनौर जेल से सेंट्रल जेल बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक वह जेल में 12 साल की सजा पूरी कर चुका था। तीन साल बाद जेल से रिहा हो सकता था। बरेली जेल में नरपाल को इसलिए ही नंबरदार बना दिया गया था, इसलिए जेल परिसर में कही भी आ जा सकता था। इसका फायदा उठाकर नरपाल सोमवार की सुबह सरिये के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। तभी से बरेली से लेकर बिजनौर तक को नरपाल की तलाश में खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली से आई जेल की टीम ने बिजनौर के अफसरों के साथ सोमवार को नरपाल की तलाश में उसके घर के अलावा अन्य जगहों पर दबिश दी। नरपाल की तलाश के लिए बिजनौर पुलिस की तीन टीम गठित की गई।


पुलिस की इन टीमों ने फरार कैदी की तलाश में कई जगह दबिश दी है। पुलिस नरपाल के रिश्तेदारी व परिचितों को खंगालने में लगी है। पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक नरपाल की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। इन टीमों ने नरपाल के ठिकानों पर दबिश दी पर उसका कोई पता नहीं चला।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed