{"_id":"670d2f5b6206b7457a03183f","slug":"bijnor-three-real-brothers-died-in-10-days-the-whole-family-was-destroyed-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: 10 दिन में तीन सगे भाइयों की मौत, उजड़ गया पूरा परिवार, घर में तीन बेवा देखकर तड़प रहा बुजुर्ग पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: 10 दिन में तीन सगे भाइयों की मौत, उजड़ गया पूरा परिवार, घर में तीन बेवा देखकर तड़प रहा बुजुर्ग पिता
Mon, 14 Oct 2024 08:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 14 Oct 2024 08:19 PM IST
सार
नहटौर के गांव निजातपुर में तीन भाइयों की मौत पर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं समसपुर हुसैनपुर में 15 दिन में भाई-बहन की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
नहटौर के गांव निजातपुर में अहमद अली के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 10 दिन में ही तीन भाइयों की बीमारी से मौत हो गई। सोमवार को भी मुस्लिम (48) ने दम तोड़ दिया। तीनों भाइयों की पत्नियां बेवा हो गईं। उनकी रोना देखकर पिता अहमद अली की हालत भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
निजातपुर निवासी मुस्लिम नहटौर के एक पावरलूम में बुनाई का काम करता था। सोमवार सुबह वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह सड़क किनारे साइकिल खड़ी करके वहीं बैठ गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया। घर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले पांच अक्तूबर को अहमद अली के दो बेटों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो गई थी। उसके दोनों बेटे शाहरूम और नवाजिश चंडीगढ़ में रहकर ऑटो चलाते थे। परिजनों के अनुसार शाहरूम को तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। वहीं नवाजिश की भी तबीयत खराब हो गई थी। उसे नूरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच अक्तूबर को दिन में चंडीगढ़ में शाहरूम और रात्रि में नूरपुर में नवाजिश की मौत हो गई थी।
नहटौर : 15 दिन में बुखार से भाई-बहन की मौत
29 सितम्बर को गांव समसपुर हुसैनपुर निवासी अली (4) पुत्र शहनवाज की बुखार से मौत हो गई थी। सोमवार को अली की नौ वर्षीय बहन सिदरा की भी बुखार के कारण मौत हो गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गांव में टीम भेजकर मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी।
29 सितम्बर को गांव समसपुर हुसैनपुर निवासी अली (4) पुत्र शहनवाज की बुखार से मौत हो गई थी। सोमवार को अली की नौ वर्षीय बहन सिदरा की भी बुखार के कारण मौत हो गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गांव में टीम भेजकर मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी।