फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Three people including the son of the Bhakiyu district vice president were attacked with sticks

Bijnor: भाकियू जिला उपाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला, देखें सीसीटीवी फुटेज

Mon, 28 Oct 2024 06:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 28 Oct 2024 06:26 PM IST
सार

तीनों युवकों को फोन करके पेट्रोल पंप पर बुलाया गया। उसके बाद घात लगाकर बैठे युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Bijnor: Three people including the son of the Bhakiyu district vice president were attacked with sticks
मारपीट करते युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैनर फाड़ने को लेकर चल रही तनातनी के बीच भाकियू जिला उपाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है। मारपीट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह निवासी सिविल लाइन सेकेंड ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गौरव चौधरी, उसका दोस्त सूर्यप्रताप और अनिकेत रविवार देर शाम नजीबाबाद से लौट रहे थे। आरोप है कि दो युवकों ने फोन करके उन्हें बिजनौर में एचपी गैस एजेंसी के पास पेट्रोल पंप पर बुलाया। जहां पहले से ही कई युवक घात लगाए बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव चौधरी, सूर्यप्रताप और अनिकेत पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए। गौरव चौधरी और सूर्यप्रताप की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी पहले से ही घात लगाए खड़े थे। भाकियू जिलाध्यक्ष पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन

बैनर फाड़ने पर चल रही थी तनातनी
बिजनौर में 24 अक्तूबर को राकेश टिकैत ने जनसभा की थी। उस वक्त नुमाइश ग्राउंड में बैनर भी लगाए गए। सूत्रों का दावा है कि एक भाकियू पदाधिकारी गुट के युवकों ने नुमाइश ग्राउंड से दूसरे पदाधिकारियों के फोटो लगा बैनर फाड़ दिया था। दोनों गुटों ने ही एक दूसरे के बैनर फाड़े थे। अब इस मारपीट को बैनर फाड़ने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि मारपीट के मामले की तहरीर मिली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed