{"_id":"645a4929febcd25d9c0e2805","slug":"bijnor-the-young-man-demanded-20-lakh-in-dowry-and-a-big-car-before-marrying-the-girl-side-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी में बचे चंद दिन, दूल्हा बनने से पहले रखी 20 लाख और बड़ी कार की मांग, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी में बचे चंद दिन, दूल्हा बनने से पहले रखी 20 लाख और बड़ी कार की मांग, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 09 May 2023 06:53 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 09 May 2023 06:53 PM IST
सार
Bijnor News : शादी में सिर्फ दो दिन बचे हैं और लड़की पक्ष को बरात आने का इंतजार है। लेकिन युवक ने दूल्हा बनने से पहले ही 20 लाख रुपये नगद और बड़ी कार की मांग रख दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की 11 मई को बरात आनी है। अब लड़के वाले बरात लेकर आने से पहले ही लड़की वालों से 20 लाख रुपये नगद व बड़ी कार की मांग कर रहे हैं। लड़की पक्ष ने लड़के वालों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 11 मई को मेरठ निवासी युवक से होनी तय हुई है। युवती ने बताया कि 24 फरवरी को गोद भराई व सात मई को सगाई की रस्म हो चुकी है। 11 मई को शादी होनी तय हुई है। सगाई में लड़की पक्ष की ओर से सोने के गहने, सामान, कपड़े, रुपये आदि अपनी हैसियत के अनुसार दिए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा माफिया 'बद्दो', होटल में पुलिस वालों को पार्टी देकर कस्टडी से हुआ था फरार
विज्ञापन
युवती ने आरोप लगाया कि गोद भराई व सगाई के बाद अब लड़के वालों की दहेज की मांग बढ़ने लगी। अब लड़के वाले 20 लाख रुपये नकद और बड़ी कार की मांग कर रहे हैं। वहीं, लड़की के परिवार द्वारा मांग पूरी करने से मना करने पर लड़के पक्ष ने शादी न करने की धमकी दी है। यही नहीं लड़के के मामा पर पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की पक्ष की तहरीर के आधार पर लड़के समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: Meerut: पति को कहा नपुंसक, तो दिया तीन तलाक, पान में जहर देने का आरोप, सात के खिलाफ मुकदमा