{"_id":"66c8b1470c8f093e5a0adc44","slug":"bijnor-the-stress-of-studies-took-the-life-of-a-promising-student-she-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पढ़ाई के तनाव ने ले ली होनहार छात्रा की जान, फंदे से लटककर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पढ़ाई के तनाव ने ले ली होनहार छात्रा की जान, फंदे से लटककर की आत्महत्या
Fri, 23 Aug 2024 09:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:27 PM IST
सार
पढ़ाई के तनाव के कारण एक होनहार छात्रा ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने छत के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को थाने आकर बताया कि उसकी बेटी काशीपुर उत्तराखंड से एनिमेशन से बीए कर रही थी। जैसे मार्क्स वह चाहती थी, वैसे नहीं आ पा रहे थे। इस कारण वह तनाव में रहती थी। कुछ दिन पहले वह घर आ गई थी। पढ़ाई के तनाव के चलते उसने छत के कुंडे से दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसका शव लटका देखा, तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर इस संबंध में सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मां ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।