{"_id":"679a26ff0db624859e08b7cf","slug":"bijnor-the-one-to-whom-told-that-i-cannot-live-without-you-killed-her-by-banging-her-head-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: जिससे कहता था, तेरे बिना नहीं जी सकता, उसी का सिर दीवार से पटककर मार डाला... 8 साल पहले की थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: जिससे कहता था, तेरे बिना नहीं जी सकता, उसी का सिर दीवार से पटककर मार डाला... 8 साल पहले की थी लव मैरिज
Wed, 29 Jan 2025 06:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:33 PM IST
सार
गजराज और रिंकी ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। आएदिन कहासुनी और मारपीट होने के कारण दोनों का रिश्ता खराब हो गया था।
विज्ञापन
रिंकी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक कद्दूस में एक युवक ने दीवार से पटक कर अपनी पत्नी को मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्यारोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक कद्दूस निवासी रिंकी (32) का विवाह आठ वर्ष पूर्व गजराज सिंह सैनी के साथ हुआ था। गजराज शराब पीने का आदी है और आए दिन पति-पत्नी में विवाद रहता था। मंगलवार रात्रि भी दोनों में कहासुनी हुई थी। बुधवार सुबह दोनों में फिर से विवाद हुआ। गजराज ने पत्नी रिंकी को पकड़ा और उसका सिर दीवार में दे मारा। रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि रिकी गांव की ही रहने वाली थी और उसने गजराज सिंह ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। पुलिस ने हत्यारोपी पति गजराज को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ नगीना भरत सोनकर ने बताया कि गृह क्लेश के चलते मामला हुआ है।
बताया गया कि रिकी गांव की ही रहने वाली थी और उसने गजराज सिंह ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। पुलिस ने हत्यारोपी पति गजराज को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ नगीना भरत सोनकर ने बताया कि गृह क्लेश के चलते मामला हुआ है।