फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: The leopard running away with the dog in its jaws fell into the well, both of them were taken out

Bijnor: कुत्ते को जबड़े में दबाकर भाग रहा तेंदुआ कुएं में गिरा, आधी रात को दोनों को इस हाल में बाहर निकाला

Thu, 04 Sep 2025 06:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 04 Sep 2025 06:31 PM IST
सार

गांव शेरपुर जमाल निवासी राजबीर अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकले थे। तभी तेंदुए ने अटैक कर दिया। वन विभाग की टीम ने आकर तेंदुए और कुत्ते को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Bijnor: The leopard running away with the dog in its jaws fell into the well, both of them were taken out
तेंदुआ

विस्तार

स्योहारा कस्बे के गांव शेरपुरा जमाल में बुधवार देर रात किसान राजबीर सिंह के पालतू कुत्ते को खींचकर ले जा रहा गुलदार (तेंदुआ) कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम ने रात में ही गुलदार और कुत्ते को कुएं से बाहर निकाला। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


राजबीर सिंह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए सड़क पर निकले थे। तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर आए गुलदार ने कुत्ते को दबोच लिया, लेकिन गुलदार की किस्मत ने साथ नहीं दिया। शिकार को जबड़े में दबोचे हुए वह अंधेरे में पास में स्थित गहरे कुएं में जा गिरा। 
विज्ञापन


राजबीर सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने कुएं में गुलदार और कुत्ते को देखकर वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही डिप्टी रेंजर विजय भारत सिंह और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने आधी रात को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार तड़के गुलदार और कुत्ते दोनों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप वन क्षेत्रीय अधिकारी स्योहारा विजय भारत सिंह का कहना है कि गुलदार और कुत्ते की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed