{"_id":"686e772ddbc0633fad090dd5","slug":"bijnor-the-family-members-pressured-them-to-do-this-work-four-sisters-left-the-house-know-what-is-matter-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: घरवालों ने बनाया ये काम करने का दबाव, घर छोड़कर चली गईं चार बहनें, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: घरवालों ने बनाया ये काम करने का दबाव, घर छोड़कर चली गईं चार बहनें, जानें क्या है मामला
Wed, 09 Jul 2025 07:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 09 Jul 2025 07:36 PM IST
सार
पुलिस ने 52 दिन बाद चारों युवतियों को चंडीगढ़ से बरामद किया तो उन्होंने बताया कि घरवाले उनकी शादी गलत जगह करना चाह रहे थे, इस कारण वे घर से चली गई और एक फैक्टरी में काम करने लगीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
परिवार वालों ने शादी के लिए दबाव बनाया तो चार चचेरी बहनों ने घर छोड़ दिया। हालांकि इन्हें 52 दिनों के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है। फिलहाल वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है, जहां इनकी काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली की बेगावाला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार की चार बेटियां 17 मई को अचानक घर से लापता हो गई थीं। खूब ढूंढा गया परंतु कहीं कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस से गुहार लगाई। लड़कियों के एक फोन की लोकेशन दिल्ली में मिली, इसके बाद नोएडा और उत्तराखंड में भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब उनकी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली थी। सोमवार रात टीम चंडीगढ़ पहुंची और चारों बहनों को बरामद कर लिया। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी गलत जगह करना चाहते थे। इसी बात को लेकर घर में हमेशा झगड़ा रहता था। इस कारण वे घर से निकल गईं और चंडीगढ़ जाकर एक फैक्टरी में काम करने लगीं। बरामद करने वाली टीम में प्रवीण कुमार जादौन, सिपाही मोहित कुमार, केशव चौधरी, महिला सिपाही कमल लता शामिल रहे।