{"_id":"66ef35c57d16c2b4120d6f39","slug":"bijnor-team-dominated-in-divisional-hockey-competition-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-131515-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में बिजनौर टीम का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में बिजनौर टीम का रहा दबदबा
विज्ञापन
-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ मंडलीय टीम का चयन
-नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल की टीमों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन हुआ। मंडलीय प्रतियोगिता में बिजनौर की हॉकी टीम का दबदबा रहा।
शनिवार को स्टेडियम में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बालक, बालिका की मंडलीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रत्येक जिले से छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडल की बालिका और बालक वर्ग की छह टीम बनाई गई। मंडलीय प्रतियोगिता में अंडर-14 में बालक और बालिका दोनों वर्गो में बिजनौर की टीम विजेता रही। अंडर-17 में बालक वर्ग में बिजनौर की टीम ने जीत दर्ज की। इसके अलावा अंडर-19 में बालक वर्ग में रामपुर टीम ने जीत हासिल की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित मंडलीय टीम में बिजनौर के करीब 40 खिलाड़ी चयनित हुए।
मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ आरजेपी इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य गय्यूर आसिफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर किया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खालिद इसरार, सीनियर हॉकी पदक विजेता राजेंद्र रावत, मोहम्मद यूनुस, जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु कुमार वत्स, नरेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, सत्यवती, प्रीति गोयल, संतोष रानी आदि मौजूद रहे।