{"_id":"66e1a751fa3b7b04220f5d8e","slug":"bijnor-teacher-hit-the-student-with-a-stick-the-student-s-father-beat-the-teacher-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: टेस्ट में जीरो मार्क्स आने पर शिक्षिका ने छात्रा को मारी छड़ी, छात्रा के पिता ने शिक्षिका को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: टेस्ट में जीरो मार्क्स आने पर शिक्षिका ने छात्रा को मारी छड़ी, छात्रा के पिता ने शिक्षिका को पीटा
Wed, 11 Sep 2024 07:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:51 PM IST
सार
एक शिक्षिका ने छात्रा को पीटा तो शिक्षिका को छात्रा के पिता ने पीट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्योहारा के गांव मीठेपुर में छात्रा के पिता ने कॉलेज में घुसकर शिक्षिका से मारपीट कर दी। टेस्ट में जीरो नंबर आने पर शिक्षिका ने सातवीं की छात्रा का हाथ आगे कराते हुए दो-तीन छड़ी मार दी थी। पिता ने इसका बदला शिक्षिका की पिटाई करके लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो अभद्रता की गई। पुलिस की गाड़ी का लोगों ने घेराव कर लिया। पुलिस बड़ी मुश्किल उसे थाने लेकर आई।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर एमएसपी इंटर कॉलेज में कक्षा सात के छात्र-छात्राओं का टेस्ट पेपर हुआ। इसमें एक छात्रा के जीरो नंबर आए। शिक्षिका ने छात्रा की हथेली पर छड़ी मार दी। यह बात छात्रा ने घर जाकर बता दी। इस पर पिता आगबबूला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि पिता ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका के साथ मारपीट की। पीड़ित शिक्षिका ने थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने जब आरोपी अभिभावक को गाड़ी में बैठाया तो उसके परिजनों और ग्रामीणों ने थाने की गाड़ी का घेराव कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को थाने ला सकी। एसपी पूर्वी धामपुर धर्म सिंह मार्छल ने कहा कि गंभीर मामला है। आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।