फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Teacher has been visiting offices for eight years for pension pleading for early payment

Bijnor: शिक्षक पेंशन के लिए आठ साल से काट रहा दफ्तरों के चक्कर, शीघ्र भुगतान की लगाई गुहार

Wed, 23 Nov 2022 02:37 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Nov 2022 02:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश स्थित बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज का एक शिक्षक पेंशन के लिए पिछले 8 साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। विभाग से उसे नियमानुसार इलाज में खर्च की गई आठ लाख की धनराशि का भुगतान होना है। परंतु भुगतान लटका है। राजकीय शिक्षक संघ भी मामले में डीआईओएस से मिलेगा।

विज्ञापन
Bijnor: Teacher has been visiting offices for eight years for pension pleading for early payment
शिक्षक पेंशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज का एक शिक्षक पेंशन के लिए आठ साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। आर्थिक संकट से घिरे शिक्षक की पत्नी की गंभीर बीमारी से मौत हो गई है। अब वह स्वयं कई बीमारियों की चपेट में हैं। पैसे के लिए मोहताज शिक्षक ने पेंशन मंजूरी तथा बकाया देय के शीघ्र भुगतान की गुहार लगाई है। राजकीय शिक्षक संघ भी मामले में डीआईओएस से मिलेगा। 
विज्ञापन


मामला राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर का है। अशोक कुमार कॉलेज में शिक्षक थे। वह वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हो गए हैं। अशोक कुमार का आरोप है कि विभाग की शिथिलता एवं उपेक्षा भाव के चलते उनकी आठ साल से पेंशन नहीं बनी है। उसका ग्रेच्युटी समेत अन्य देय का भुगतान भी नहीं हुआ है। वह इसके लिए विभाग अधिकारियों समेत शासन का दरवाजा खटखटा चुका है। बताया कि उसकी पत्नी की गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई है। 
विज्ञापन


विभाग से उसे नियमानुसार इलाज में खर्च की गई आठ लाख की धनराशि का भुगतान होना है। परंतु भुगतान भी लटका है। वह खुद भी हृदय रोगी समेत कई बीमारियों से त्रस्त है। आरोप है कि पैसे के अभाव में वह सही इलाज भी नहीं करा पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: शहर की हर सातवीं महिला मानसिक रोगों की शिकार, शोध में हुए चौंकाने वाले खुलासे

मामला न्यायालय में लंबित: अशोक
डीआईओएस कार्यालय में राजकीय शिक्षकों के प्रकरणों का कामकाज देख रहे अशोक कुमार यादव का कहना है कि शिक्षक अशोक कुमार का मामला न्यायालय में लंबित है। जेडी ट्रेजरी ने शिक्षक की  अन अंतिम पेंशन बनाने के निर्देश दिए थे। न्यायालय में केस के फाइनल  होने पर ही पत्नी की बीमारी में खर्च पैसे का भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed