{"_id":"6724c7d8de7ff404fe0642fe","slug":"bijnor-swarm-of-bees-attacked-bjp-leader-s-only-son-died-wife-s-condition-critical-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, भाजपा नेता के इकलौते पुत्र की मौत, पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, भाजपा नेता के इकलौते पुत्र की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Fri, 01 Nov 2024 05:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 01 Nov 2024 05:52 PM IST
सार
विक्की अपनी माता अनीता के साथ दीपावली पर देवस्थान पर दीपक जलाने गया था। तभी मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। विक्की के पिता नरेंद्र त्यागी भाजपा नेता हैं।
विज्ञापन
विक्की त्यागी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव करौंदा चौधर में मधुमक्खियों के हमले में भाजपा नेता नरेंद्र त्यागी के पुत्र विकास त्यागी की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दीपावली के दिन ही घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के करौंदा चौधर निवासी विकास त्यागी उर्फ विक्की (38) पुत्र नरेंद्र त्यागी अपनी माता अनीता त्यागी के साथ दीपावली पर देवस्थान पर दीपक जलाने गया था। तभी दोनों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण विकास त्यागी और उसकी मां अनीता को चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए पीएचसी ले जाने के लिए कहा। पीएचसी से चिकित्सकों ने बिजनौर रेफर कर दिया, जहां विकास ने दम तोड़ दिया। उनकी मां अनीता त्यागी की हालत अभी गंभीर है। नरेंद्र त्यागी भाजपा नेता हैं। विकास त्यागी के दो पुत्र हैं। विकास की मौत से परिवार में दुख का माहौल है।