फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Students of council schools danced vigorously in yoga and rain dance in the summer camp

Bijnor: ग्रीष्म शिविर में योगाभ्यास, रेन डांस में जमकर थिरके परिषदीय स्कूलों के छात्र

Sun, 19 May 2024 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 May 2024 01:12 PM IST
सार

बिजनौर कोतवाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर सहसू में आयोजित समरकैंप में शिक्षिका मीनाक्षी छात्रों को योग और प्राणायम करा रही हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Students of council schools danced vigorously in yoga and rain dance in the summer camp
ग्रीष्म शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर स्कूलों की छुट्टी हो गई है। ऐसे में अब स्कूलों में ग्रीष्म शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कोतवाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर सहसू में आयोजित समरकैंप में शिक्षिका मीनाक्षी छात्रों को योग और प्राणायम करा रही हैं। साथ ही छात्र छात्राएं रेन डांस कर खूब आनंद लिया। कार्यक्रम से छात्रों के अभिभावक भी उत्साहित हुए। 

विज्ञापन


निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूल में समर कैंप की शुरूआत हकीकतपुर सहसू में की गई है। स्कूल में शिक्षिका मीनाक्षी चौधरी ने छात्र छात्राओं के लिए तरह-तरह की खेल गतिविधियां कराई। उन्होंने छात्र छात्राओं को योग के बारे में जानकारी दी। उन्हें कई तरह के व्यायाम कराए गए।

विज्ञापन

कैंप में मुख्य अतिथि वैज्ञानिक व प्रभारी कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना राजेंद्र सिंह मलिक ने शिक्षा एवं शोध के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी। साथ ही अनुसंधान केंद्र नगीना पर आने का आमंत्रण भी दिया।

शिविर में छात्रों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाएं गए और जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कुकिंग विदाउट फायर के तहत बच्चों को दही भल्ले, रसमलाई और भेलपुरी बनाना सिखाया गया। बच्चों ने बहुत ही चाव के साथ इन सभी व्यंजनों को बनाना सीखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed