{"_id":"670fab1b64d0670efc0c2ed3","slug":"bijnor-sticks-and-bullets-thrown-in-sugarcane-committee-election-for-director-post-five-injured-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: गन्ना समिति संचालक के चुनाव में चले लाठी डंडे और गोलियां, प्रत्याशी सहित पांच घायल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: गन्ना समिति संचालक के चुनाव में चले लाठी डंडे और गोलियां, प्रत्याशी सहित पांच घायल, देखें वीडियो
Wed, 16 Oct 2024 05:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:35 PM IST
सार
चंदोक क्षेत्र के प्रत्याशी सुधीर और संदीप पक्ष के बीच मतदान केंद्र के बाहर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और लाठी डंडे चले। गोलियां चलने से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
मारपीट के बाद मौके पर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहकारी गन्ना समिति संचालक पद के चुनाव में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और गोलियां चलीं। इस दौरान संचालक पद के प्रत्याशी सुधीर सहित पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों को समीपुर अस्पताल से बिजनौर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति के पांच सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। गन्ना समिति के शेष छह संचालक प्रत्याशी चुनने के लिए बुधवार को मतदान हुआ। चंदोक क्षेत्र के प्रत्याशी सुधीर और संदीप पक्ष के बीच मतदान केंद्र के बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और लाठी डंडे चले। इस दौरान चली गोली से भगदड़ मच गई। मारपीट में चंदोक निवासी सुधीर, ब्रजकुमार, सूरतपाल, लोकेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह घायल हो गए। पुलिस घायलों को समीपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुधीर, ब्रजकुमार और सूरतपाल को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, घटना के बाद गन्ना समिति पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। गन्ना समिति से सटे कॉलोनी के रास्ते से आवागमन भी बंद कर दिया गया। गन्ना समिति में कड़ी सुरक्षा के बीच संचालक पद के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन