फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Stadium wins in volleyball

वॉलीबाल में बिजनौर स्टेडियम ने मारी बाजी

Thu, 20 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bijnor Stadium wins in volleyball
वीकेआईटी में वालीबॉल में हिस्सा लेते विद्यार्थी। - फोटो : BIJNOR
वॉलीबाल में बिजनौर स्टेडियम ने मारी बाजी
विज्ञापन

बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चल रहे तीन दिवसीय कल्पवृक्ष समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बिजनौर स्टेडियम की टीम ने आरबीडी कॉलेज की टीम को हराया। पोस्टर प्रतियोगिता में छोटू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन की शुरुआत मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने वॉलीबाल मैच के लिए टॉस उछाल कर की। बिजनौर स्टेडियम और आरबीडी कॉलेज की छात्रा टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें बिजनौर स्टेडियम की टीम ने आरबीडी कॉलेज की टीम को 3-2 के अंतर से हराकर फाइनल खिताब अपने नाम किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र छोटू कुमार ने पाचन तंत्र के पोस्टर और पावर प्वाइंट बनाने में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्रिकेट में अंबेडकर क्लब और बाजीगर क्लब के बीच पहला मैच खेला गया। अंबेडकर क्लब ने पहले खलते हुए 105 का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाजीगर क्लब की टीम 85 रनों पर ही सिमट गई। फार्मेसी एंड स्ट्राइकर ने 3.2 ओवर में 70 रन बनाकर आजाद क्लब द्वारा दिये गये 67 रनों के लक्ष्य को हासिल किया। फार्मेसी एंड स्ट्राइकर की तरफ से दीपू कुमार ने शानदार खेल दिखाते हुए छह गेंदों पर छह छक्के लगाए। बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदित्य वर्मा ने सुधांशु कुमार को 21-17 से हराया तथा महिला एकल में बीटीसी की छात्रा युश्रा परवीन ने रामा कॉलेज की छात्रा को 21-15 से हराकर महिला खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फनी खेल प्रतियोगिता स्लो साईकल रेस में बीटेक के छात्र दुष्यंत, बोरी रेस में पॉलीटेक्निक के छात्र शिवम कुमार एवं पैर बांध रेस में मुकुल राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो महिला वर्ग मेें रामा इंस्टीट्यूट की टीम ने आरबीडी कॉलेज की टीम को 34-02 से हराया तथा पुरुष वर्ग मेें रामा इंस्टीट्यूट की टीम ने वीकेआईटी कॉलेज की टीम को 38-02 से मात दी। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहम्मद सलमान ने प्रथम एवं मुकुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समारोह को सफल बनाने में रजिस्ट्रार धनीराम राजपूत, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर कुलदीप सिंह, विशाल राजपूत, मौहम्मद जाहिद, विवेक पांडेय, सचिन सूर्य प्रताप, करन शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed