{"_id":"68543a335baa722e3108b5c7","slug":"bijnor-speeding-bus-collides-with-tree-after-driver-dozes-off-driver-dies-six-injured-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नींद की झपकी लगने पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, चालक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नींद की झपकी लगने पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, चालक की मौत, छह घायल
Thu, 19 Jun 2025 09:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:57 PM IST
सार
Death in accident: नूरपुर के पास दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के वक्त यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायल परिचालक और यात्रियों को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चालक को नींद की झपकी लगने पर बरेली से मुजफ्फरनगर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें बस चालक अनुज कुमार की मौत हो गई, जबकि परिचालक समेत छह यात्री घायल हुए। यह हादसा बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर गांव सैदपुर माफी के पास हुआ।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर डिपो की बुधवार की देर रात किसी समय बरेली से चली और बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े चार बजे नुरपुर-बिजनौर मार्ग पर सैदपुर माफी के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। अचानक बस सड़क किनारे गड़्ढे में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांव वाले और नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त बस का चालक फंसा हुआ मिला, करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। चालक के साथ साथ अन्य घायल यात्रियों को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बस चालक अनुज कुमार (35) निवासी करनावल जनपद मेरठ की मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुए परिचालक संदीप कुमार निवासी बाबूगढ़ हापुड़, यात्री सादमा निवासी मुजफ्फरनगर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं यात्री सीता पत्नी विजयपाल, विजयपाल निवासी पीलीभीत, असलम निवासी पूरनपुर पीलीभीत, इम्तियाज अली बेहराखेड़ी लखीमपुर भी चोटिल हुए।