फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Sonu was considered dead after being bitten by a snake and was thrown into the river. He returned

Bijnor: सांप के काटने पर मृत मानकर नदी में बहाया, वह सोनू नौ साल बाद लौट आया, खूब रोए पिता-बहन

Wed, 30 Jul 2025 11:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Jul 2025 11:29 PM IST
सार

ग्राम रामखेड़ा में सोनू को सांप ने काट लिया था। उसे डॉक्टरों से पुष्टि कराए बिना मृत मानकर नदी में बहा दिया था। बुधवार को वह अचानक गांव में मिल गया, तो एक लड़की ने उसे पहचान लिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Sonu was considered dead after being bitten by a snake and was thrown into the river. He returned
सोनू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्योहारा क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा में एक अविश्वसनीय घटना सामने आई है। लगभग नौ वर्ष पूर्व सांप के काटने के बाद मृत मानकर जल प्रवाह किए गए सोनू के अचानक जीवित लौट आने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। अब वह करीब 20 साल का हो चुका है। 
विज्ञापन

 

नहटौर के पास के गांव सराय में बुधवार को सोनू बीन बजाते हुए भीख मांग रहा था। इसी बीच गांव की एक लड़की ने सोनू को पहचान लिया। उसने तुरंत गांव और परिजनों को जानकारी दी। खबर मिलते ही सोनू के घर में खुशी की लहर दौड़ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के परिजनों ने बताया कि नौ साल पहले घर में सोते समय उसे सांप ने काट लिया था। वह बेहोश हो गया। इलाज के बाद डॉक्टरी पुष्टि के बिना ही सोनू को मृत मान लिया गया था। परंपरा के अनुसार उसका जल प्रवाह कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि सांप के काटने के बाद कुछ साधुओं ने उसकी जान बचाई और वह कई वर्षों तक हरिद्वार, ऋषिकेश आदि स्थानों पर भटकता रहा। धीरे-धीरे उसे अपनी पहचान याद आई और फिर किस्मत ने उसे उसके गांव वापस पहुंचा दिया। 
 

गांववालों और परिजनों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं। इस बीच सोनू की मां का निधन हो गया। सोनू के घर पहुंचने पर भाई, बहन व पिता भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़े। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed